आखिरी बदलाव: 12 अक्टूबर 2026
ये page बताता है कि desicalculator.in आपके browser में क्या सहेजता है, क्यों, और आप उसे कैसे बंद कर सकते हैं। हमारा नियम सीधा है: ज़रूरी चीज़ों के अलावा कुछ भी आपकी अनुमति के बिना चालू नहीं होता।
Cookies क्या होती हैं?
Cookies और "local storage" छोटी text files होती हैं, जिन्हें website आपके browser में रखती है ताकि अगली बार आपकी पसंद याद रहे।
1. ज़रूरी (हमेशा चालू, सिर्फ आपके device पर)
आपकी अनुमति के बिना Desi Calculator कोई tracking cookie नहीं लगाता। ये चीज़ें सिर्फ आपके browser के local storage में रहती हैं और हमारे पास कभी नहीं भेजी जातीं:
- Settings (
dc_prefs,dc_sound_on): theme, रंग, contrast, अक्षरों का आकार, Cute/Classic look और आवाज़ चालू/बंद। - सहेजे हुए हिसाब और badges (
dc_saved,dc_badge_…): जो results आपने खुद save किए और जो badges मिले। - साधारण calculator (
dc_mem,dc_tape): memory (M+) और हाल के हिसाब। - Cookie पसंद (
dc_cookie_consent): आपने Analytics और personalised ads की अनुमति दी या नहीं। - DESI ID login (
desi_session,desi_state): असली cookies, सिर्फ़ DESI ID से login करने पर बनती हैं।desi_sessionआपको 30 दिन तक या log out करने तक login रखती है;desi_statelogin के दौरान 10 मिनट की सुरक्षा जाँच है।
Browser का data साफ़ करते ही ये सब हट जाता है।
2. Analytics (सिर्फ आपकी अनुमति से)
जब आप cookie box में "सब अनुमति दें" दबाएँ या "Analytics" चालू करें, सिर्फ तभी हम Google Analytics 4 चालू करते हैं। इससे हमें पता चलता है:
- कौन-से calculators और pages सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होते हैं
- लोग mobile से आते हैं या computer से, और कौनसा browser
- visit लगभग किस राज्य या शहर से आया
Calculator में भरी रकम, तारीख या दूसरी जानकारी इसे कभी नहीं मिलती, और इससे हमें आपका नाम, फ़ोन नंबर, email या पूरा IP address नहीं मिलता। Google Analytics _ga और _ga_<ID> cookies रखता है (2 साल तक)। Google की Privacy Policy देखें। "सिर्फ ज़रूरी" दबाने पर Google Analytics load ही नहीं होता।
3. Ads: Google AdSense
Site का खर्च चलाने के लिए हम Google AdSense के ads दिखा सकते हैं। Ad companies की cookies (जैसे Google की __gads, __gpi) दो काम करती हैं:
- Personalised ads: आपकी रुचि के हिसाब से ads। ये सिर्फ आपकी अनुमति से होता है, यानी जब आप cookie box में "सब अनुमति दें" दबाएँ या "Personalised ads" चालू करें।
- अनुमति के बिना: ads फिर भी दिखेंगे, पर personalised नहीं होंगे, और हम Google को ad cookies बंद रखने का संकेत देते हैं (Google Consent Mode)। Google धोखाधड़ी रोकने और ad गिनने के लिए सीमित data इस्तेमाल कर सकता है।
Google ads में जानकारी कैसे इस्तेमाल करता है, यहाँ पढ़ें। आप Google Ads Settings में personalised ads बंद भी कर सकते हैं।
4. दूसरी services
- Google Fonts: site के अक्षर Google Fonts से आते हैं। Font load होते समय Google आपका IP address देख सकता है, पर इसके लिए कोई cookie नहीं रखी जाती।
- Cloudflare: site Cloudflare पर चलती है। हमलों से बचाने के लिए Cloudflare ज़रूरत पड़ने पर एक security cookie लगा सकता है।
- DESI ID: login करने पर DesiTechnology (desitechnology.com) की अपनी cookie और privacy policy लागू होती है।
अपनी पसंद कैसे बदलें
किसी भी page के footer में "Cookie settings" दबाकर आप कभी भी अपनी पसंद बदल सकते हैं। अनुमति वापस लेने पर Analytics और ad cookies हटा दी जाती हैं। Browser में "Global Privacy Control" चालू हो तो हम उसे Analytics और personalised ads, दोनों के लिए "ना" मानते हैं।
हम भारत के Digital Personal Data Protection Act, 2023 की भावना मानते हैं: कम से कम data, साफ़ मकसद और आपकी अनुमति। कोई सवाल हो तो हमें लिखें।