Desi Calculator

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

2 रुपये सैकड़ा का मतलब कितना प्रतिशत है?

हर ₹100 पर महीने का ₹2 ब्याज यानी 2% महीना, जो 24% सालाना होता है। ₹3 सैकड़ा = 36% और ₹5 सैकड़ा = 60% सालाना।

साधारण ब्याज कैसे निकालते हैं?

साधारण ब्याज = मूलधन × दर × समय ÷ 100। जैसे ₹1 लाख पर 12% सालाना से 2 साल का ब्याज ₹24,000 होगा।

चक्रवृद्धि ब्याज क्या है?

चक्रवृद्धि में हर बार का ब्याज मूलधन में जुड़ जाता है और अगली बार उस पर भी ब्याज लगता है। लंबे समय में यह साधारण ब्याज से काफ़ी ज़्यादा होता है।

साहूकार का ब्याज महँगा क्यों है?

साहूकार अक्सर 2 से 5 रुपये सैकड़ा महीना लेते हैं, यानी 24% से 60% सालाना। Bank, सहकारी समिति या स्वयं सहायता समूह (SHG) से इससे काफ़ी कम ब्याज पर loan मिल सकता है।