Desi Calculator

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1 एकड़ में कितने वर्ग फ़ुट होते हैं?

1 एकड़ = 43,560 वर्ग फ़ुट = 4,840 गज = 4,046.86 वर्ग मीटर। 1 हेक्टेयर लगभग 2.471 एकड़ का होता है।

1 बीघा कितने वर्ग फ़ुट का होता है?

इसका एक जवाब नहीं है। बीघा हर राज्य में, और कई बार एक ही राज्य के अलग-अलग ज़िलों में भी, अलग होता है। इसलिए अपने इलाके का मान पटवारी, तहसील या खतौनी से पूछें और "मेरे इलाके की unit" में डालें, फिर converter उसी से सही हिसाब करेगा।

1 कनाल में कितने मरले होते हैं?

हरियाणा-पंजाब के भू-अभिलेख के अनुसार 1 कनाल = 20 मरला = 5,445 वर्ग फ़ुट, और 1 मरला = 272.25 वर्ग फ़ुट। 8 कनाल का 1 एकड़ होता है।

गज और वर्ग फ़ुट में क्या रिश्ता है?

प्लॉट में बोला जाने वाला गज असल में वर्ग गज (square yard) है। 1 गज = 9 वर्ग फ़ुट = 0.836 वर्ग मीटर।