Desi Calculator भारतीयों के लिए free online calculators की website है। SIP, EMI, PPF, Sukanya, FD, RD, income tax, salary, GST, gratuity, उम्र और BMI जैसे रोज़ के सवालों का जवाब यहाँ सरल हिंदी में मिलता है।
ज़्यादातर calculator sites सिर्फ एक number दिखा देती हैं। हमारा मकसद है कि आप number के साथ उसका मतलब भी समझें। इसीलिए यहाँ गुल्लू है, मिट्टी की एक छोटी गुल्लक, जो हर result को आम भाषा में समझाता है।
हमारे चार वादे
- हमेशा free: किसी calculator के लिए पैसे या login की ज़रूरत नहीं। Site का खर्च विज्ञापनों से चलता है।
- आपका data आपका: सारा हिसाब आपके phone या computer के browser में होता है। आपकी भरी रकम हमारे पास नहीं आती।
- सटीक हिसाब: ब्याज दरें और tax नियम सरकारी और भरोसेमंद स्रोतों से लिए जाते हैं, और हर page पर आखिरी जाँच की तारीख लिखी होती है।
- कोई झूठा सपना नहीं: हम "जल्दी अमीर बनें" जैसे दावे नहीं करते। Return के अनुमान को अनुमान ही कहते हैं, और महँगाई का असर भी दिखाते हैं।
Desi Calculator, DesiTechnology परिवार की एक independent website है। कोई गलती दिखे या नया calculator चाहिए, तो हमें बताइए।