Desi Calculator

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सोने के गहने का दाम कैसे निकालते हैं?

दाम = वज़न × उस कैरेट का भाव + making charge + 3% GST। जैसे 10 ग्राम 22K पर ₹1.37 लाख का सोना, 12% making और 3% GST मिलाकर लगभग ₹1.58 लाख बनता है।

22 कैरेट सोने का भाव कैसे निकालें?

22K में 91.6% सोना होता है। 24K के भाव को 0.916 से गुणा करने पर 22K का मोटा भाव मिल जाता है। 18K में 75% सोना होता है।

सोने पर GST कितना है?

सोने के गहनों पर 3% GST लगता है, जो सोने के दाम और making charge दोनों पर जुड़ता है।

Hallmark और HUID क्या है?

BIS hallmark सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है। हर hallmark वाले गहने पर 6 अंकों का HUID नंबर होता है, जिसे BIS Care app में जाँच सकते हैं।