Desi Calculator

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चे की पढ़ाई के लिए कितना बचाना चाहिए?

आज की fees लिखिए, फिर 7–10% सालाना महँगाई जोड़कर भविष्य का खर्च निकालिए। Goal planner यही करके बताता है कि हर महीने कितनी SIP करनी होगी।

महँगाई कितनी मानें?

आम महँगाई लगभग 5–6% मानी जाती है, पर पढ़ाई और इलाज का खर्च अक्सर इससे तेज़ बढ़ता है, इसलिए उनके लिए 7–10% मानना ठीक रहता है।

देर से शुरू करने पर क्या फ़र्क पड़ता है?

जितनी देर से शुरू करेंगे, compounding का समय उतना कम होगा और हर महीने उतनी ज़्यादा बचत करनी पड़ेगी। Calculator में आज, 2 साल और 4 साल देर से शुरू करने की तुलना दिखती है।