Desi Calculator

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस calculator में % कैसे काम करता है?

ये phone calculator की तरह काम करता है। 100 + 18% का मतलब है 100 में उसका 18% जोड़ना, यानी 118। 5000 × 12% दबाने पर 12% पहले 0.12 बनता है और = दबाने पर 600 आता है।

गुणा-भाग पहले होता है या जोड़-घटाव?

गुणा और भाग पहले होते हैं, फिर जोड़ और घटाव। इसलिए 2 + 3 × 4 का जवाब 14 आता है, 20 नहीं।

MRC, M+ और M− बटन क्या करते हैं?

M+ दिख रही संख्या को memory में जोड़ता है और M− घटाता है। MRC एक बार दबाने पर memory की रकम दिखाता है और लगातार दो बार दबाने पर memory साफ़ कर देता है।

क्या computer के keyboard से चला सकते हैं?

हाँ। अंक और + − * / टाइप करें, Enter से जवाब, Backspace से पिछला अंक मिटाएँ और Esc से सब साफ़ करें।